फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Administration sent report to Election Commission of demanded for two thousand workers for kairana

कैराना चुनाव के लिए प्रशासन ने मांगे दो हजार कर्मी, शासन और चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

Wed, 13 Mar 2019 02:24 PM IST
Dimple Sirohi इंद्रपाल सिंह पांचाल, अमर उजाला, शामली
इंद्रपाल सिंह पांचाल, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Administration sent report to Election Commission of demanded for two thousand workers for kairana
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में शामिल पुलिस अफसर
इस बार प्रथम चरण में सहारनपुर और मेरठ- मंडल में लोकसभा चुनाव एक साथ होने के कारण कैराना लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए दो हजार से ज्यादा राज्य कर्मचारियों की  जरूरत पड़ गई है। जिला प्रशासन ने  दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों की शासन और चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजकर मांग की है। 
विज्ञापन


अक्सर कैराना लोकसभा क्षेत्र में सहारनपुर- शामली जिले की पांच विधानसभाओं में कैराना, शामली, थानाभवन, सहारनपुर जिले की गंगोह- नकुड़ विधानसभा शामिल है। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर लोकसभा में दूसरे चरणों में लोकसभा के चुनाव होते थे। कैराना लोकसभा चुनाव में पहले चरण में होते थे जिससे कैराना लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए शामली जिले में सहारनपुर- मुजफ्फरनगर जिले के कर्मचारी लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगते थे। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने  इस बार प्रथम चरण में कैराना लोकसभा चुनाव के साथ ही बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर जिलों में लोकसभा चुनाव घोषित कर दिए हैं। कैराना लोकसभा चुनाव के साथ के साथ वेस्ट यूपी के आठ जिलों में प्रथम चरण की चुनाव घोषणा होने से जिला प्रशासन के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को कुल छह  हजार राज्य कर्मचारियों की  जरूरत है, जबकि जिले में चार हजार राज्य कर्मचारी है। प्रथम चरण में  लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए दो हजार राज्य कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए दो हजार कर्मचारियों की मांग जिला प्रशासन ने शासन और चुनाव आयोग को भेजी है।
 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त आनंद शुक्ला ने  बताया कि  लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 2108 राज्य कर्मचारियो की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही शासन से इस संबंध में जानकारी प्राप्त होगी।

कैराना लोकसभा चुनाव 2019 का डाटा 

विधानसभा    पुरुष    महिलाएं    अन्य    कुल मतदाता 
नकुड़    180443    159315    9    339767  
गंगोह    197035    171185    22    368242  
कैराना    167964    142071    8    310043
थानाभवन    175404    144410    45    319859
शामली    171240    139246    17    310503
कुल    892086    756227    101    1648414
कुल सर्विस मतदाता    4480   

सौहार्द बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों पर कसी जाएगा नकेल: डीएम
डीएम ने कहा कि जिले में शांति एवं  सौहार्द बिगाड़ने वालों से जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा।  उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में  डीएम अखिलेश सिंह ने शांति समिति की बैठक  में थानाध्यक्षों को निर्देश दिए  कि त्योहार पंजिका के अनुसार ही होली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम संपन्न कराएं। किसी भी अवस्था में नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दें।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजें, ताकि उनके द्वारा आपसी बातचीत और सुलह सफाई के जरिये शांति व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री ना होने पाए। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा  कि हुड़दंग व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें कि कोई भी व्यक्ति किसी भी धार्मिक, निजी अथवा सार्वजनिक स्थल पर रंग न डालने पाए। उन्होंने सभी जिलेवासियों से होली का त्योहार पूर्व की भांति पूर्ण शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में मनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed