फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adil murder case: Hamza is constantly changing his location to evade the police.

आदिल हत्याकांड : पुलिस को चकमा देकर लगातार लोकेशन बदल रहा हमजा

Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Adil murder case: Hamza is constantly changing his location to evade the police.
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव नरहाड़ा के जंगल में कपड़ा विक्रेता आदिल (25) की हत्या के मुख्यारोपी जुलकमर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसे पुलिस ने शुक्रवार देर रात फफूंडा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। जुलकमर ने ही आदिल को गोलियां मारते हुए वीडियो बनवाया था।
विज्ञापन

हत्याकांड का दूसरा आरोपी उसका साथी हमजा अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर लोकेशन बदलकर एक शहर से दूसरे शहर जा रहा है। पुलिस की पांच टीमों में से तीन टीम हापुड़, गाजियाबाद और मुरादाबाद में डेरा डाले हुए है। दो टीम बाकी नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधने वाली गली निवासी कपड़ा विक्रेता आदिल को 30 सितंबर मंगलवार शाम कॉलोनी के ही रहने वाले उसके दोस्त हमजा और जुलकमर घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों ने उसी शाम उसकी हत्या कर दी थी। प्रेमप्रसंग के कारण उसकी हत्या की। एक अक्तूबर बुधवार सुबह आदिल का शव चकरोड किनारे नरहाड़ा के जंगल में नलकूप पर मिला था। हमजा और जुलकमर ने उसको तीन गोलियांं मारी थीं। हमजा ने आदिल को गोली मारते हुए जुलकमर का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। एसएसपी ने दो अक्तूबर बृहस्पतिवार को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हमजा की तलाश में पुलिस लगी हुई है। एनसीआर क्षेत्र के अलावा हापुड़, मुरादाबाद भी पुलिस टीम भेजी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी। बाकी पांच नामजद आरोपियों को भी पुलिस तलाश रही है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed