फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adil murder case: Bounty seeker Hamza not caught, shelter provider sent to jail

आदिल हत्याकांड : इनामी हमजा नहीं पकड़ा गया, शरण देने वाला जेल भेजा

Tue, 07 Oct 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Adil murder case: Bounty seeker Hamza not caught, shelter provider sent to jail
मेरठ। कपड़ा विक्रेता आदिल हत्याकांड के दूसरे मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी हमजा को छह दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की टीमें हापुड़, गाजियाबाद और मुरादाबाद डेरा डाले हुए है। वहीं, लिसाड़ी थाना पुलिस ने हमजा को अपने घर पर शरण देने के आरोपी श्यामनगर निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधने वाली गली निवासी कपड़ा विक्रेता आदिल को 30 सितंबर मंगलवार शाम कॉलोनी के ही रहने वाले उसके दोस्त हमजा और जुलकमर घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों ने उसी शाम उसकी हत्या कर दी थी। प्रेम-प्रसंग के कारण उसकी हत्या की गई। एक अक्तूबर की सुबह आदिल का शव चकरोड किनारे नरहाड़ा के जंगल में नलकूप के हौज पर मिला था। हमजा और जुलकमर ने उसे तीन गोलियांं मारी थीं। हमजा ने आदिल को गोली मारते हुए जुलकमर का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। एसएसपी ने दो अक्तूबर को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

लोहियानगर पुलिस ने शुक्रवार रात को जुलकमर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। जुलकमर ने ही गोलियां मारकर हत्या कर लाइव वीडियो बनवाना था जबकि पुलिस को चकमा देकर हमजा भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हत्यारोपी व 25 हजार के इनामी हमजा को आरिफ निवासी श्यामनगर ने अपने घर पर शरण दी थी। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने सोमवार को आरिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हमजा और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed