फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   adhikaariyon kee neend tootee, philahaal ruk gaya khanan

अधिकारियों की नींद टूटी, फिलहाल रुक गया खनन

Sun, 21 Feb 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
adhikaariyon kee neend tootee, philahaal ruk gaya khanan
अधिकारियों की नींद टूटी, फिलहाल रुक गया खनन
विज्ञापन

सख्ती के बाद माफिया भूमिगत, संरक्षण देने वाले नए सिरे से भिड़ा रहे जुगत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले के मवाना, हस्तिनापुर और बहसूमा क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन पर फिलहाल रोक लग गई है। दो दिन से तीनों ही इलाकों में खनन ही बंद नहीं हो गया है, खनन माफिया भी भूमिगत हो गए हैं। जिम्मेदार विभागों की उदासीनता और मिलीभगत से बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन की खबरें अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और उन्होंने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
कुछ दिनों से क्षेत्रों में किसानों की लगानी भूमि और गंगा के किनारे सहित बिजनौर बैराज से गढ़मुक्तेश्वर तक जाने वाली मध्य गंग नहर का किनारों पर कहीं दिन तो कहीं रात में बेखौफ होकर अवैध खनन किया जा रहा था। खनन माफिया की जेसीबी दिन ढलते ही ज्यादा सक्रिय हो जाती थीं, वहीं रात में डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की आवाजाही भी बढ़ जाती थी। इससे परेशान स्थानीय लोगों की शिकायतों का अधिकारी संज्ञान भी नहीं लेते थे।
विज्ञापन

अमर उजाला में अवैध खनन की तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद कई विभागो के अधिकारियों की खनन माफिया के साथ मिलीभगत उजागर हुई।। इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। हालांकि माफिया को संरक्षण देेने वाले नए सिरे से काम शुरू करने के लिए अधिकारियों से लेनदेन कर तालमेल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी उठाने और डालने के लिए ली जाती है मोटी रकम
स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर किसी किसान को अपने खेत से मिट्टी उठवानी होती है तो उसे खनन करने वाले को पैसे देने पड़ते हैं। दूसरी ओर उसी मिट्टी को खरीदने वाला भी इन्हें मोटी रकम का भुगतान करता है। इस तरह खनन विभाग से अनुमति लिए बगैर साठगांठ के सहारे रातोंरात लाखों रुपये के वारे-न्यारे किए जाते हैं।
अड़ंगा क्यों लगा रहा है...खनन नहीं रुकेगा
- सीएम पोर्टल पर शिकायत करने वाले को माफिया की धमकी
मवाना। परीक्षितगढ़ खादर में खरकाली गंगा घाट पर गंगा में रेत खनन जारी है। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस बारे में गंभीरता नहीं बरती है। तहसीलदार अजय उपाध्याय कहते हैं कि जल्दी ही इस पर कार्रवाई होगी, वहीं थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने खनन बंद होने का दावा किया है। उनका कहना है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत के साथ भेजा गया वीडियो दो महीने पुराना है।

योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील धामा ने सीएम पोर्टल पर अवैध खनन की शिकायत की थी। शनिवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद माफिया ने शिकायतकर्ता को फोन पर धमकी दी है। माफिया ने धामा से कहा है कि क्यों अड़ंगा लगा रहा है...खनन रुकने वाला नहीं है। वैसे थाना प्रभारी का वीडियो के संबंध में बयान भी पुष्टि करता है कि सरकारी की सख्त हिदायत के बाद भी पालन नहीं हो रहा है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed