फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG to meerut and IG to gaziabad

एडीजी को मेरठ व आईजी को सौंपी गाजियाबाद की कमान

Sat, 25 Apr 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
ADG to meerut and IG to gaziabad
मेरठ। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार को मेरठ एवं आईजी रेंज प्रवीण कुमार को गाजियाबाद जिले की कमान सौंप दी गई। ये दोनों अधिकारी इन जिलों की रोजाना मॉनिटरिंग कर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। एडीजी ने शुक्रवार को मेरठ जोन कार्यालय में रमजान माह को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी और रमजान माह में पुलिस-प्रशासन की चुनौती को देखते शासन ने सभी जिलों में उच्चाधिकारियों की तैनाती कर दी है। रमजान माह में लॉकडाउन का पालन कराना और सोशल डिस्टेंस पर अमल कराना पुलिस के लिए चुनौती है। हालांकि जिम्मेदार लोगों ने आला अधिकारियों को आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था कायम रहेगी। एडीजी ने आईजी, एसएसपी मेरठ, एसपी सिटी और एसपी देहात के साथ मीटिंग ली। इसमें रमजान माहको लेकर विमर्श किया गया। लोगों से समन्वय बनाकर रमजान महीने में लॉकडाउन पर अमल कराने के निर्देश दिए। शासन नहीं चाहता कि रमजान महीने में किसी को परेशानी नहीं हो। इसके मद्देनजर प्रत्येक जनपद में वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी को अलग से जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें एडीजी को मेरठ जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं, आईजी रेंज को गाजियाबाद की कमान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed