फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG only said to handle the charge, tainted policemen action,

चार्ज संभालते ही बोले एडीजी, दागी पुलिसकर्मियों पर कसेंगे शिकंजा

Sun, 16 Jul 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 16 Jul 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
ADG only said to handle the charge, tainted policemen action,
नवागत एडीजी प्रशांत कुमार ने संभाली मेरठ जोन की कमान

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने शनिवार को चार्ज संभाल लिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल कांवड़ यात्रा की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और दागी पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसते हुए जोन की कानून व्यवस्था बेहतर करेंगे।  

विज्ञापन


1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने आईजी रेंज रामकुमार, एसएसपी मंजिल सैनी दहल, एसपी सिटी मानसिंह चौहान और जिले के सभी सीओ से परिचय लिया। उसके बाद पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में एडीजी जोन ने कहा कि पुलिस की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीट कांस्टेबल से लेकर अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा होगी। सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत बनाते हुए कानून व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी।

विज्ञापन

एडीजी ने जाना कांवड़ सुरक्षा प्लान

ADG only said to handle the charge, tainted policemen action,
नवागत एडीजी प्रशांत कुमार ने संभाला चार्ज

प्रशांत कुमार ने एडीजी मेरठ जोन की कमान संभालते ही सबसे पहले कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ के एसएसपी/एसपी से कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा प्लान और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस अफसरों ने एडीजी को बताया कि इस बार करीब पांच करोड़ कांवडिये हरिद्वार से जल लेकर आएंगे। एडीजी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। समय से कांवड़ मार्गों पर पुलिस फोर्स का ड्यूटी चार्ट लागू कराएं। कांवड़ मार्गों की सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed