फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adequate roadways buses will be available on Diwali, trips will also increase

Meerut News: दिवाली पर पर्याप्त रोडवेज बसें मिलेंगी, फेरे भी बढ़ेंगे

Mon, 28 Oct 2024 04:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Adequate roadways buses will be available on Diwali, trips will also increase
दिल्ली कश्मीरी गेट से जाएंगी 100 बसें, अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। दिवाली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। मेरठ परिक्षेत्र के पांचों डिपो के बेड़े की सभी रोडवेज बसों को दुरुस्त कर सड़कों पर उतारा गया है। लंबी दूरी की बसों को भी चलाया जाएगा। लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली से पूरे प्रदेश के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ परिक्षेत्र से करीब 100 बसों को दिल्ली कश्मीरी गेट भेजा जाएगा। यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी भी लगा दी है।
परिवहन अधिकारियों ने दिवाली से लेकर छठ पूजन तक सभी बसों को ठीक कर सड़कों पर उतार दिया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। मेरठ परिक्षेत्र में मेरठ, भैसाली, सोहराब गेट, गढ़क्तेश्वर, बड़ौत डिपो आते हैं। पांचों डिपो पर बेडे में 885 से अधिक बसें है। भैसाली डिपो केवल अनुबंधित बसों का संचालित करता है। यहां पर करीब 175 बसों को लोकल मार्गों पर चलाया जाता है। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि दिवाली पर्व पर तैयारी पूरी है। लंबी दूरी की सेवाएं भी चलाई जाएगी। दिल्ली से प्रदेश भर में जहां की भी अधिक सवारी मिलेगी, वहां पर बसें भेजी जाएंगी। लोकल मार्गों मेरठ-मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बड़ौत, बागपत, बिजनौर, कौशांबी, शामली, गढ़, बुलंदशहर, मुरादाबाद आदि मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए है।
विज्ञापन


लंबी दूरी के लिए ये चलेगी बसें
मेरठ से बरेली के लिए 25, आगरा के लिए 26, लखनऊ के लिए 16, गोरखपुर के लिए 10, हल्द्वानी के लिए 7, सीतापुर के लिए छह, लखीमपुर के लिए छह, एटा के लिए छह, प्रयागराज के लिए चार, कानपुर के लिए चार बसें चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोत्साहन योजना लागू
29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक दीपावली प्रोत्साहन योजना चलाई गई है। इस दौरान 300 किलोमीटर रोजाना और लगातार 13 दिन डयूटी करने पर चालकों और परिचालकों को 5200 रुपये और 12 दिनों तक डयूटी करने पर 4200 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे।


अवकाश पर रोक लगाई
आरएम संदीप कुमार नायक ने बताया कि दिवाली पर्व के मद्देनजर 28 अक्तूबर से लेकर 10 नवंबर तक रोडवेज के सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इस अवधि में किसी भी कर्मचारी को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। गैर हाजिर रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed