{"_id":"68716c4ab885c7344c0d5047","slug":"adeeb-saifi-and-devs-spectacular-victory-in-snooker-meerut-news-c-72-1-mrt1058-136822-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नूकर में अदीब सैफी और देव की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नूकर में अदीब सैफी और देव की शानदार जीत
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..एनएएस कॉलेज में होकि टूर्नामेंट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी....संवाद
- फोटो : Samvad
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रही नॉर्दन इंडिया ओपन स्नूकर चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया। मेरठ के अदीब सैफी, मुरादाबाद के देव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का पहला मैच अलीगढ़ के बिलाल सैफी और पंजाब के गैरी काजला के बीच खेला गया। इसमें बिलाल ने 3-1 से मैच जीतकर बढ़त प्राप्त की। दूसरा मैच दिल्ली के शरद और लखनऊ के राजीव के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में शरद ने 3-0 से जीत प्राप्त की। तीसरा मुकाबला अनुराग और शहजाद के बीच हुआ। इसमें अनुराग ने 3-0 से मैच जीता। चौथे मुकाबले में मुरादाबाद के देव ने मेरठ के प्रतीक को 3-1 से हराकर मैच जीता।
पांचवें मैच में मेरठ के अदीब सैफी ने पंजाब के प्रीत पाल को 3-1 से हराया। छठे मैच में मफज खान ने प्रदीप को 3-0 से, सातवें मैच में लखनऊ के लारेब ने प्रयागराज के मोबीन को 3-0 से हराकर बढ़त बनाई। आठवें मैच में कानपुर के नदीम ने उत्तराखंड के रघुप्रीत को 3-1 से हराया। इस मौके पर क्लब के सचिव अमित संगल, संयुक्त सचिव गौरव अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा, बिलियर्ड सचिव संजय शर्मा, अंकुर जग्गी, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता को एक लाख रुपये धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।