फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against Principal of Polytechnic in case of students cleaning toilets in mess

पॉलीटेक्निक की छात्राओं से जबरन शौचालय साफ कराने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रधानाचार्य पर गिरेगी गाज

Thu, 26 Sep 2019 07:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Sep 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against Principal of Polytechnic in case of students cleaning toilets in mess
छात्राओं से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में अव्यवस्थाओं और छात्राओं से जबरन शौचालय साफ कराने की शिकायत को लेकर मंडलायुक्त के निर्देश पर गठित जांच टीम ने निरीक्षण और बयानों के बाद जांच रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य दिलजिंदर कौर को स्थानांतरण किए जाने एवं साफ-सफाई, भोजन और पानी की व्यवस्था में लापरवाही बरते जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है।    

विज्ञापन


मंडलायुक्त संजय कुमार के निर्देश पर जांच के लिए गठित टीम में उपजिलाधिकारी सदर सहारनपुर अनिल कुमार सिंह, सीओ मुकेश मिश्र, डॉक्टर विपिन गिरि प्राचार्य राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर सहारनपुर व पुलिस निरीक्षक महिला थाना सरिता सिंह बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण टीम ने परिसर, मैस आदि का निरीक्षण किया और छात्राओं से पूछताछ की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर सहित कई अफसरों पर गिरी गाज, माफिया की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, ये है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि पॉलिटेक्निक परिसर में चारों तरफ बड़ी-बड़ी जंगली घास और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। मैस के निरीक्षण में आटा, दाल, चावल, मसाले आदि का भंडारण खुले बोरों और थैलियों में मिला। जिसे सही नहीं माना गया। दाल के बोरे में चीटियां पाई गई। अन्य खाद्य सामग्री के भंडारण आदि की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। आरओ व वाटर कूलर चालू हालत में नहीं पाए गए। 

प्रकरण के संबंध में प्रधानाचार्य का लिखित बयान दर्ज किया गया। संयुक्त निरीक्षण में ये साफ हो गया कि छात्राओं के हॉस्टल में सफाई व्यवस्था अत्यंत सोचनीय है और मैस में घटिया खाना परोसा जा रहा है। निरीक्षण और छात्राओं के बयान में ये बात भी सामने आई कि छात्राएं व स्टाफ, प्रधानाचार्य से बेहद डरे और सहमे हुए हैं। टीम ने प्रधानाचार्य को स्थानांतरित करने की संस्तुति कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed