फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP punished Inspector and Daroga in Muzaffarnagar, a case of not taking action against the Mafia

इंस्पेक्टर सहित कई अफसरों पर गिरी गाज, माफिया की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, ये है मामला

Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
SSP punished Inspector and Daroga in Muzaffarnagar, a case of not taking action against the Mafia
यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर के गांव कुरावा में शराब माफिया के संबंध में एसएसपी को पत्र लिख कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस कप्तान ने एसआई जसबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर फुगाना इंस्पेक्टर महावीर सिंह पर भी गाज गिरी है। एसएसपी ने उसे भी लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सीओ फुगाना हरिराम यादव को भी सर्किल से हटा कर उन्हें सीओ कांवड़ सेल बनाया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। 

विज्ञापन


उधर, एसपी देहात आलोक शर्मा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने कुरावा में शराब माफिया के यहां घर पर छापामारी की। भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने के आरोप में माफिया पंकज की पत्नी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। छापे की कार्रवाई में पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन


फुगाना थाने पर तैनात एसआई जसबीर सिंह ने चार जून को एसएसपी के नाम पत्र उनके व्हाट्सअप पर भेजा था। साथ ही इस पत्र को सीओ फुगाना और इंस्पेक्टर फुगाना को भी भेजा था। कोई कार्रवाई न होने पर एसआई जसबीर सिंह ने पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पत्र में एसआई ने एसएसपी को अवगत कराया था कि उसके हल्के के गांव कुरावा निवासी पंकज पुत्र किशन सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जो बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। अब वह इंजेक्शन से भी अवैध शराब बना रहा है। इसकी जानकारी सीओ और इंस्पेक्टर को दी गई, मगर उन्होंने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। एसआई ने पत्र में कहा था कि यदि अवैध शराब पीने से क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं होगी। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी देहात आलोक शर्मा के नेतृत्व में फुगाना, बुढ़ाना, शाहपुर, भौराकलां पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया पंकज सिंह के कुरावा में आवास पर छापे की कार्रवाई की। एसपी देहात ने बताया कि छापे के दौरान आरोपी पंकज नहीं मिला, जबकि उसकी पत्नी अरुण की निशानदेही पर कूड़ी में प्लास्टिक के कट्टे में दबा कर रखी गई हरियाणा मार्का शराब की 21 बोतलें और शराब के 78 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पत्नी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापे की कार्रवाई तीन घंटे से अधिक तक चली। इस संबंध में फुगाना थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी पंकज सिंह की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। 

एसपी देहात ने बताया कि उसके 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, वो फुगाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उधर, देर रात को एसएसपी ने पत्र वायरल करने वाले एसआई जसबीर सिंह और फुगाना इंस्पेक्टर महावीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ फुगाना को भी हटा दिया, उनके स्थान पर सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर को फुगाना सीओ बनाया है, जबकि सीओ कांवड़ सैल धनन्जय सिंह कुशवाहा को सीओ सदर बनाया है। फुगाना थाने की जिम्मेदारी एसएसआई जितेंद्र कुमार को सौंपी है।

इन्होंने कहा---
जानकारी मिलने के बावजूद शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई न करने पर फुगाना इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया है। पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर अनुशासनहीनता में एसआई को भी लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी के बावजूद कार्रवाई न करने पर सीओ भी हटाया गया है। - सुधीर कुमार सिंह एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed