फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action taken against employees absent from Samadhan Diwas

Meerut News: समाधान दिवस से गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ तस्करा डाला

Sat, 23 May 2026 09:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 23 May 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Action taken against employees absent from Samadhan Diwas
कई विभागों के प्रतिनिधियों के न पहुंचने से निराश होकर लौटे फारियादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना समाधान दिवस में लगातार विभागीय प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी अब फरियादियों की परेशानी का कारण बनने लगी है। दौराला थाने में शनिवार को दूसरी बार ऐसा हुआ, जब विभिन्न विभागों से कोई प्रतिनिधि समाधान दिवस में नहीं पहुंचा। इससे अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे कई फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में विभिन्न विभागीय कर्मचारियों पर तस्करा डाल दिया गया।

शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत, नगर पंचायत, ब्लॉक दौराला, तहसील से कोई प्रतिनिधि दौराला थाने में नहीं पहुंचा। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को थाना समाधान दिवस था, लेकिन कोई भी प्रतिनिधि दौराला थाने नहीं पहुंचा, जबकि फरियादी अपनी समस्या लेकर आए थे। जिस कारण अब फरियादियों को तहसील दिवस के भरोसे ही बैठना पड़ रहा है। इनमें अधिकांश समस्या राजस्व विभाग से जुड़ी थी, लेकिन संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद ही नहीं थे। ऐसे में शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। विभागीय कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर उनके खिलाफ तस्करा डाला गया। सीओ ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। समाधान दिवस खत्म होने के बाद तस्करे में समाधान दिवस संबंधी जानकारी दर्ज की जाती है इसमें कौन गैर हाजिर रहा, कौन आया, कितनी शिकायत आई, कितनी का निस्तारण हुआ यह सब लिखा जाता है, ताकि अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed