मंत्री की कार्रवाई से जागा प्रशासन, थाना प्रभारी समेत चार पर गिरी गाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अवैध खनन का ठीकरा आखिरकार अधिकारियों ने कर्मचारियों पर ही फोड़ दिया। प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के छापे के बाद एसएसपी ने बेहट थाना प्रभारी, बीट दरोगा समेत चार को निलंबित कर दिया है। हालांकि प्रशासन की ओर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
बेहट क्षेत्र में अवैध खनन काफी समय से धड़ल्ले से चल रहा था। अधिकारी कार्रवाई करना तो दूर उस ओर का रुख करना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे। सोमवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अचानक पहले बेहट थाने में और फिर खनन वाले मुख्य स्थान बेहट के ननौली और बरथा में छापा मारा। तो अवैध खनन का खुलासा हो गया। प्रभारी मंत्री को मौके पर दर्जनों वाहन खनन सामग्री भरते हुए मौके पर मिले। प्रभारी मंत्री के छापे से हड़कंप मच गया। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अवैध खनन में लिप्त दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दे दिए थे और कहा कि इस मामले में कार्रवाई होगी।
पढ़ें : कृषि मंत्री ने खोल दी अफसरों की पोल, मिलीभगत से चल रहा था बड़ा खेल
अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं
प्रभारी मंत्री के रुख से यह साफ नजर आया कि उच्चाधिकारियों पर अवैध खनन के मामले में गाज गिर सकती है। अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए अवैध खनन का ठीकरा छोटे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सिर फोड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने अवैध खनन के मामले में बेहट थाना प्रभारी वेद प्रकाश गिरी, हलका उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तथा बीट कांस्टेबल अजय वीर एवं अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। जबकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि अवैध खनन के मामले में बेहट थाना प्रभारी, हलका इंचार्ज उप निरीक्षक एवं बीट कांस्टेबल की लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते चारों लोगों को निलंबित कर दिया गया है।
एमपी सिंह बने बेहट थानाप्रभारी
स्वाट टीम से संबंद्ध रहे महेंद्रपाल सिंह को एसएसपी ने बेहट थानाप्रभारी का चार्ज दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/