UP: मेरठ में एडीजी रहे प्रशांत कुमार ने 65 अपराधियों को कराया था ढेर, अब बनाया गया कार्यवाहक डीजीपी
Meerut News : यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए प्रशांत कुमार ने मेरठ में एडीजी रहते हुए 65 अपराधियों को ढेर कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए प्रशांत कुमार मेरठ जोन के एडीजी रहे हैं। उन्होंने तीन साल के अपने कार्यकाल में 65 कुख्यात अपराधियों को ढेर कराया।
1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार ने 15 जुलाई 2017 को एडीजी मेरठ जोन का पद संभाला था। अपने करीब तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने जोन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया। उनके कार्यकाल में करीब 2273 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 65 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया गया। 1332 अपराधियों को पैरों में गोली लगी।
इसके अलावा जोन में कोरोना महामारी के दौरान शासन की नीति के अनुसार, लॉकडाउन का अनुपालन कराना एवं जवानों को कोरोना से बचाने की दोहरी चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। खुद भी अधिकारियों के साथ फील्ड में जाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने बचाव के लिए योजना बनाकर शासन एवं जनता के सहयोग से फ्रंट लाइन ड्यूटी में लगे जवानों को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट प्रदान किए।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
वर्ष 2017, 2018 एवं 2019 की कांवड़ यात्रा एवं मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया था। अयोध्या प्रकरण, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने एवं सीएए के विरोध आदि कई चुनौतियों का सामना करते हुए कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराते हुए कोई अप्रिय घटना घटित नहीं होने दी। इस दौरान सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया गया।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट