फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Achievements of BJP told at the exhibition

Meerut News: प्रदर्शनी में बताई गईं भाजपा की उपलब्धियां

Fri, 11 Apr 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Achievements of BJP told at the exhibition
मेरठ। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को कैंट विधानसभा में एक भव्य सक्रिय सदस्यता सम्मेलन व पार्टी के स्थापना दिवस पर सरकार द्वारा देश हित में किए गए कार्यों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम राधा मोहन सत्संग भवन, रोहटा रोड मेरठ कैंट पर संपन्न हुआ। अमोलक राम ने अध्यक्षता की। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य इन समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने वर्षों तक बिना किसी अपेक्षा के पार्टी की सेवा की है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित कर भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और जनसेवा के संकल्प पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से 20 करोड़ की धनराशि तथा रेल मंत्रालय से 7 करोड़ की लंबित धनराशि छावनी परिषद को उपलब्ध कराई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, दर्जा प्राप्त संजीव सिक्का, कैंट बोर्ड के नामित सदस्य सतीश शर्मा, सुनील भराला भारद्वाज, बिजेंद्र अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, महेश सिंघल, चरण सिंह लिसाड़ी, मधु गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed