फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused sent to jail after misbehaved with girl in Meerut

किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो समुदाय से जुड़ा है मामला

Thu, 18 Apr 2019 05:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Apr 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail after misbehaved with girl in Meerut
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को किशोरी के कोर्ट में बयान कराए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह किशोरी विगत 13 अप्रैल को घर से किसी काम से निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी किशोरी के न मिलने पर परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने दूसरे समुदाय के एक युवक पर बेटी का अपहरण करने का अंदेशा जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। दो दिन पूर्व गुलावठी पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचकर किशोरी को बरामद करने की सूचना टीपी नगर पुलिस को दी। 
विज्ञापन


टीपी नगर पुलिस दोनों को लेकर मेरठ आ गई। परिजनों से मिलने के बाद किशोरी ने आरोपी युवक पर अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को किशोरी को एसीजेएम-8 की कोर्ट में बयान के लिए पेश किया गया। बयान के बाद न्यायालय ने आरोपी युवक को जेल भेजने के आदेश दिए। 

इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि आरोपी युवक शोएब निवासी गुलावठी है। वह किशोरी के घर के पड़ोस में काम करने आया था। वह किशोरी के घर बहाने से पहुंचा और उसे अपने जाल में फंसाकर अगवा कर ले गया। युवक को जेल भेज दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed