{"_id":"69b5365bcbf2d64d71045fca","slug":"accused-reaches-minor-girls-house-in-dabaka-village-of-meerut-villagers-catch-him-protest-erupts-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डाबका गांव में किशोरी के घर पहुंचा आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डाबका गांव में किशोरी के घर पहुंचा आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा
Sat, 14 Mar 2026 03:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:50 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव में किशोरी के अपहरण के आरोपी के घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब किशोरी के अपहरण के आरोपी के फिर से उसके घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
बताया गया कि कुछ दिन पहले गांव की एक किशोरी का अपहरण हो गया था। पुलिस ने तलाश के बाद किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
किशोरी के घर पहुंचा आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार अपहरण का आरोपी एक बार फिर किशोरी के घर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया।
दो समुदायों से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि यह मामला दो समुदायों से जुड़ा है, जिसके चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।