फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of threatening on MLA Nahid Hassan

कैराना विधायक ने गैंगरेप पीड़िता के परिवार को दी धमकी, ऑडियो वायरल

Mon, 02 Jul 2018 11:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening on MLA Nahid Hassan
फाइल फोटो

सहारनपुर में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के कैराना विधायक नाहिद हसन पर आरोपियों के साथ फैसला करने अथवा अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिवार ने धमकी का ऑडियो भी वायरल कर दिया है और एसएसपी को धमकी का ऑडियो क्लिप एवं प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


गैंगरेप पीड़िता के परिवार की ओर से गंगोह कोतवाली में कैराना विधायक नाहिद हसन के खिलाफ तहरीर दी है। गैंगरेप पीड़िता के भाई का आरोप है कि शुक्रवार शाम कैराना विधायक नाहिद हसन ने उसके मोबाइल पर फोन किया था। विधायक उस पर बहन के गैंगरेप के मुकदमे में आरोपियों से फैसला करने का दबाव डालने लगे। इंकार करने पर विधायक ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मरवाने की धमकियां दीं।  
विज्ञापन


दहशतजदा पीड़िता के परिजनों ने पहले तो एसएसपी को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराते हुए परिवार की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। फिर शनिवार को पीड़िता का परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा। परिजनों ने एसएसपी को विधायक के साथ हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप एवं प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने एवं परिवार की सुरक्षा कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

Accused of threatening on MLA Nahid Hassan
यूपी पुलिस

नगर के एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर जान से मारने की धमकियां देकर उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी दिलदार, मोहल्ला गुजरान निवासी बाबा इरफान, गांव खानपुर गुर्जर निवासी फरमान एवं शाहरुख और गांव धलापड़ा निवासी सरवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी दिलदार को जेल भेज दिया था। पीड़िता के परिवार का आरोप है पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हुए फैसले का दबाव बना रहे हैं।

आत्मदाह की चेतावनी दे चुके हैं पीड़िता और परिजन
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने और उनकी धमकियों से आहत पीड़िता और उसके परिजन कार्रवाई न होने की सूरत में पहले ही आत्मदाह की चेतावनी दे चुके हैं। परिजनों का कहना है कि अब विधायक द्वारा उन्हें धमकी दिए जाने से उनका मनोबल और ज्यादा टूट गया है, लेकिन वह झुकने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता के भाई का कहना है कि जब तक उसकी बहन को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक वह चुप नहीं बैठेगा।

विधायक ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

धमकी भरे कॉल के बारे में पूछे जाने पर कैराना विधायक नाहिद हसन ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि खुद को पीड़ित बताने वाला व्यक्ति दुष्कर्म के झूठे आरोपों में लोगों को फंसाकर उनसे रुपये ऐंठता है। रुपये के लिए ही झूठा केस दर्ज कराया गया है। आरोपी बनाए गए सभी युवक निर्दोष हैं। 
 
मामले की जांच कराई जा रही है 
एक व्यक्ति मुझको प्रार्थना पत्र देकर गया है, जिसमें कैराना विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोपियों से मामले के बारे में जानकारी कराई है। जो पीड़ित पर ही ब्लैकमेल का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।- उपेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed