फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of stealing checks worth eight lakhs beaten

आठ लाख के चेक चोरी वाले ड्राइवर को जमकर पीटा, बखेड़ा

Mon, 09 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing checks worth eight lakhs beaten
मेरठ। आठ लाख रुपये के चेक चोरी करने को लेकर रविवार को बखेड़ा हो गया। आरोपी अपनी पत्नी के साथ जागृति विहार में पहुंचा था। तभी पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी को दबोचकर जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

देहलीगेट थाना क्षेत्र के नंदराम चौक निवासी जगदीप अग्रवाल ने बताया कि उनका गाजियाबाद में प्रॉपर्टी का काम है। उनकी गाड़ी पर फूलबाग कालोनी निवासी अमित ड्राइवर था। जिसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि अमित ने उनके हस्ताक्षर हुए दो चेक चोरी कर आठ लाख रुपये निकाल लिए थे। जिसका उन्होंने अमित के खिलाफ थाना विजय नगर गाजियाबाद में केस दर्ज कराया था। अमित तभी से फरार चल रहा था। रविवार शाम जगदीप के रिश्तेदार कुलदीप ने अमित को एक महिला के साथ जागृति विहार में घूमते देखा तो जगदीप आदि को कॉल कर बुला लिया। वहां पहुंचे लोगों ने अमित और महिला को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। एसओ मेडिकल ने बताया कि अमित के खिलाफ गाजियाबाद थाने में केस दर्ज है। रात को गाजियाबाद पुलिस अमित को ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed