फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of raping a minor student sent to jail, raids conducted in search of hotel owner

Meerut News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेजे, होटल मालिक की तलाश में दबिश

Fri, 28 Aug 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor student sent to jail, raids conducted in search of hotel owner
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेजे, होटल मालिक की तलाश में दबिश
विज्ञापन

- भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन के होटल निशांत रेजीडेंसी में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। गंगानगर एक्सटेंशन में स्थित होटल निशांत रेजीडेंसी में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी होटल संचालक भाजपा कार्यकर्ता अमन फौजी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी होटल संचालक अमन फौजी को लेकर भावनपुर थाना पुलिस और सर्विलांस से तीन टीमें बनाई गई हैं। जो आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, दोनों आरोपी समीर और तालिब को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के दूसरे दिन भी होटल पर सील बरकरार रही। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने गंगानगर के अन्य होटलों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह था मामला
इंचौली क्षेत्र के खरदौनी निवासी समीर और तालिब ने अपनी दोस्त सुमायरा के साथ मिलकर एक गांव की नाबालिग छात्रा का कार से अपहरण किया और उसे लेकर भावनपुर थाना क्षेत्र के होटल निशांत रेजीडेंसी में ले आए। हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। होटल संचालक अमन फौजी ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर दी। इसको लेकर भारी पुलिस बुलानी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने होटल संचालक पर फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराने का भी आरोप लगाया था। गंगानगर थाना प्रभारी ने किसी तरह स्थिति संभाली। घटना में पुलिस ने तालिब, समीर, सुमायरा और होटल संचालक पर अपहरण, दुष्कर्म, फर्जी दस्तावेज और पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed