{"_id":"692e066695b0085ec503eaa5","slug":"accused-of-raping-a-girl-after-holding-her-hostage-for-22-days-meerut-news-c-72-1-mct1011-144897-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 22 दिन तक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 22 दिन तक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक युवक पर उनकी बेटी को 22 दिन से घर में बंधक बनाकर रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी है। युवती के पिता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवती के पिता ने बताया कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। आठ नवंबर को आरोपी जबरन उनकी बेटी को उठाकर ले गया था। इसके बाद से युवती आरोपी के घर पर बंधक बनी हुई है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
परिजनों ने आरोपी की पत्नी पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। 29 नवंबर को युवती के पिता अपनी बड़ी बेटी के साथ आरोपी के घर छोटी बेटी को लेने के लिए गए लेकिन आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवती उसी के कब्जे में है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।