{"_id":"61006d888ebc3e582672c557","slug":"accused-of-raising-slogans-of-pakistan-zindabad-in-kargil-day-program-sardana-news-mrt549308153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल दिवस के कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल दिवस के कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के कार्यक्रम में शरारती तत्वों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। आरोप है कि मुख्य अतिथि चेयरपर्सन के बेटे सावेज अंसारी के हाथ से माइक छीन लिया। कुर्सियां तोड़ दी गईं। संगठन ने शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला किला खेवान में सोमवार शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के युवा जिलाध्यक्षसद्दाम ने मंगलवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान उनके ही समुदाय के कुछ शरारती तत्व पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर मारपीट की गई और आरोपियों ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाओ। लोगों ने विरोध किया तो कुर्सियां उठाकर मारनी शुरू कर दी। हंगामे के कारण कार्यक्रम रोकना पड़ा। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन के बेटे सावेज अंसारी के हाथ से माइक छीन लिया गया, जिससे अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पीड़ित को पीली पर्ची काटकर दी और जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
मामला सोमवार का है और तहरीर मंगलवार में दी गई। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच शुरू करा दी गई है, जल्द ही पुलिस प्रकरण में उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
- आरपी शाही, सीओ सरधना
जो हुआ मेरे बाद हुआ
संगठन के कार्यक्रम में मेरे रहने के दौरान कोई हंगामा नहीं हुआ। मेरे आने के बाद क्या हुआ, मुझे पूरी जानकारी नहीं है। देशभक्ति के कार्यक्रम में शामिल हुआ था और इसके बाद घर लौट आया था।
- सावेज अंसारी, चेयरपर्सन के पुत्र