फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of Placing Meat at Religious Site Injured in Shamli Police Encounter, Pistol Recovered

Shamli: धार्मिक स्थल पर मांस रखने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

Sat, 20 Sep 2025 12:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 20 Sep 2025 12:58 PM IST
सार

शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र में धार्मिक स्थल पर मांस रखने का आरोपी मोहम्मद इमरान पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किया।

 

विज्ञापन
Accused of Placing Meat at Religious Site Injured in Shamli Police Encounter, Pistol Recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पटनी परतापुर में स्थित धार्मिक स्थल पर शिवलिंग पर मांस रखने वाले आरोपी मोहम्मद इमरान की पुलिस और एसओजी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के दौरान शिवलिंग पर मांस के टुकड़े देखे। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आंखों में स्प्रे डालकर फौजी की पत्नी से सोने की चेन लूटी, पुलिस अब तक खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वेदखेड़ी मोड़ से बीवीपुर जाने वाले रास्ते पर कहीं मौजूद है। पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की। घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी।

आरोपी मोहम्मद इमरान के कब्जे से एक तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए गए। उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed