फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loot in Meerut: Army Jawan’s Wife Attacked with Spray, Gold Chain Snatched by Bike-Borne Miscreants

Meerut: आंखों में स्प्रे डालकर फौजी की पत्नी से सोने की चेन लूटी, पुलिस अब तक खाली हाथ

Sat, 20 Sep 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 20 Sep 2025 11:12 AM IST
सार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने फौजी की पत्नी की आंखों में स्प्रे डालकर सोने की चेन लूट ली। महिला सहमी हुई घर पहुंची और बाद में पुलिस को तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Loot in Meerut: Army Jawan’s Wife Attacked with Spray, Gold Chain Snatched by Bike-Borne Miscreants
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रही फौजी की पत्नी को निशाना बनाया और उसकी आंखों में स्प्रे डालकर सोने की चेन लूट ली। घटना खटकना-सिखेड़ा रोड पर हुई।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, ईशापुरम हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सतेंद्र पाल भारतीय सेना में जवान हैं। उनकी पत्नी संध्या दो दिन पूर्व सुबह करीब पौने दस बजे स्कूटी से मुख्य बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और उनकी स्कूटी रुकवाई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, एक बदमाश ने उनकी आंखों में स्प्रे कर दिया। अचानक दृष्टि बाधित होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।

विज्ञापन

 

सहमी महिला चुपचाप घर लौट गई और बाद में गंगानगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने शोर नहीं मचाया

घटना के समय आसपास की कई दुकानें खुली थीं। व्यापारियों का कहना है कि अगर महिला शोर मचातीं तो बदमाशों का पीछा किया जा सकता था या स्थानीय लोग मदद कर सकते थे।

 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद गंगानगर थाना पुलिस लगातार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुक्रवार को सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़िता से जानकारी ली। हालांकि, 48 घंटे बाद भी पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं करती। अब घटना के बाद गाड़ियां और फैंटम दिखाई दे रहे हैं। निवासियों ने बताया कि यहां पहले भी चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। अगर नियमित गश्त होती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed