{"_id":"5a3e25c94f1c1b5c0c8b4b88","slug":"accused-of-lawyers-cantonment-board-ceo-put-porn-photos-in-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का आरोप- कैंटोमेंट बोर्ड CEO ने डाले व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का आरोप- कैंटोमेंट बोर्ड CEO ने डाले व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 23 Dec 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने की कार्रवाई की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोमेंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मोबाइल से एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो डाले जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। वकील सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर आईजी व फिर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी ने मामले में जांच एसपी क्राइम को सौंप दी है।
विज्ञापन
सीनियर अधिवक्ता रामकुमार शर्मा शुक्रवार दोपहर कुछ अधिवक्ताओं के साथ आईजी ऑफिस पहुंचे। वकीलों ने आईजी को शिकायती पत्र देकर कैंटोमेंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। आरोप लगाया कि सीईओ ने 20 दिसंबर को एक रिपोर्टर के व्हाट्सएप ग्रुप पर महिलाओं की मर्यादा को तार तार किया है। 20 से अधिक आपत्तिजनक फोटो ग्रुप पर सीईओ के मोबाइल नंबर से डाले गए।
विज्ञापन
इस ग्रुप में पुलिस, प्रशासन, अधिवक्ता, व्यापारी और चार महिला पार्षद समेत 114 लोग जुड़े है। वकीलों ने उक्त फोटो भी आईजी को दिखाए। आईजी ने एसएसपी को जांच करने की बात कहकर कार्रवाई की बात कही। उसके बाद वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी ऑफिस में पहुंचा। एसएसपी के मौजूद न होने पर वकील एसपी क्राइम शिवराम यादव से मिले और उन्हें भी शिकायती पत्र सौंपे कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसपी साहब, आप भी ग्रुप में हो
जिस ग्रुप में अश्लील फोटो डाले गये हैं, उसमें एसपी क्राइम भी जुड़े हैं। वकीलों ने सीईओ पर केस दर्ज कराने की बात करते हुए कहा कि साहब आप भी इस ग्रुप में हो। इतना सुनते एसपी क्राइम ने तुरंत अपना मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप देखा। जिसमें अश्लील फोटो थे। यह देखकर एसपी क्राइम ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन वकीलों को दिया।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि कैंटोमेंट बोर्ड सीईओ पर केस कराने के लिए वकीलों ने एक शिकायती पत्र दिया है। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और फिर केस दर्ज होगा। जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है। जल्द रिपोर्ट मांगी गयी है।
सीईओ कैंटोमेंट बोर्ड राजीव श्रीवास्तव ने कहा मैंने यह फोटो नहीं डाली। हो सकता है कि मेरे मोबाइल से किसी दूसरे ने यह फोटो डाल दी हो। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मै ऐसे अश्लील फोटो नहीं डाल सकता।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/