फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of grabbing eight bighas of land; complaint lodged with the CM.

Meerut News: आठ बीघा जमीन हड़पने का आरोप, सीएम को की शिकायत

Wed, 24 Jun 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing eight bighas of land; complaint lodged with the CM.
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के महरौली निवासी अनुसूचित जाति के देवेंद्र सिंह ने कुछ लोगों पर उसकी आठ बीघा जमीन फर्जी रूप से आबादी में दर्ज कराकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी, एसडीएम से शिकायत की है। वहीं पीड़ित परिवार कोई कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी आठ बीघा भूमि पर दबंगों ने कुछ साल पहले अवैध कब्जा कर लिया था। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़ित किसान परिवार थाने आया था तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed