फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of firing at Kashi toll named in gangster list

Meerut News: गैंगस्टर में नामजद हुए काशी टोल पर फायरिंग के आरोपी

Sun, 21 Sep 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing at Kashi toll named in gangster list
मेरठ। मेरठ दिल्ली-एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर गत 16 जून को फास्टैग के स्टाॅल लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने के आरोपियों पर शनिवार को पुलिस ने गैंगस्टर में कार्रवाई की है। चार माह पूर्व हुई फायरिंग में भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रिजिन गुर्जर के भाई नितिन और जतिन को गोली लगी थी। इस घटना के आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन


चार माह पूर्व काशी टोल प्लाजा के पास फास्टैग का स्टाॅल लगाने को लेकर भूडबराल निवासी भाकियू इंडिया मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के भाई नितिन और चचेरे भाई जतिन का इंद्रापुरम काॅलोनी निवासी अवनीश गुर्जर, कपिल विकल और राहुल सिरोही व दो अन्य युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में एक गोली नितिन के पैर और एक गोली जतिन के हाथ में लगी थी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन

भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर ने अवनीश, कपिल, राहुल व दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस पर राजनैतिक दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाकर भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने परतापुर थाने पर धरना प्रर्दशन किया था। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत पर परतापुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को गैंगस्टर में नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed