फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of entering the house and assaulting, threatening to kill

Meerut News: घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sat, 30 May 2026 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house and assaulting, threatening to kill
दौराला। सकौती निवासी महिला अफसाना ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना दौराला में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

अफसाना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति उस्मान 29 मई को अपने माता-पिता के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने घर के बाहर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे। महिला का आरोप है कि जब उसके पति उस्मान मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध पर मारपीट की। आरोपियों ने घर में घुसकर हंगामा किया और मारपीट की। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed