फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of duping Rs 10 lakh by promising profits in crypto currency

Meerut News: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख का हड़पने का आरोप

Fri, 08 May 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of duping Rs 10 lakh by promising profits in crypto currency
पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद समाचार एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आजाद नगर के फैजान ने कांच के पुल निवासी आरोपी पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पीड़ित को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

आजाद नगर निवासी फैजान ने बताया कि वह नवंबर 2025 में कांच का पुल निवासी आरोपी के संपर्क में आया। आरोपी ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का कारोबारी बताते हुए कहा कि निवेश करने पर हर महीने मोटा मुनाफा मिलेगा। आरोपी ने एक लाख रुपये निवेश पर 12 हजार रुपये प्रतिमाह और चार लाख रुपये निवेश पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमाई का लालच दिया। जब पीड़ित ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने उसके नाम पर लोन कराने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर बैंक में कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने बताया कि पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो गया है और बैंक से रकम निकालने के लिए चेक की जरूरत होगी। आरोपी के कहने पर उसने दो ब्लैंक चेक हस्ताक्षर करके दे दिए। करीब 15 दिन बाद आरोपी ने 50 हजार रुपये की एफडी देकर बाकी रकम क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने की बात कही। आरोप है कि चार महीने तक आरोपी बैंक की किस्त जमा करता रहा लेकिन बाद में किस्तें जमा करना भी बंद कर दिया। बैंक से संपर्क करने पर पीड़ित को पता चला कि उसके नाम पर पांच नहीं बल्कि 10 लाख रुपये का लोन लिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसके हस्ताक्षर वाले चेकों के माध्यम से पूरी रकम निकाल ली और अब शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी द्वारा दिए गए निवेश संबंधी दस्तावेजों को भी फर्जी बताया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर लगे सभी आरोपी की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed