फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of bribery, he tried to commit suicide

रिश्वत का आरोप लगा आत्मदाह की कोशिश की

Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of bribery, he tried to commit suicide
नगीना में तहसीलदार के कार्यालय के बाहर तेल छिड़कर आत्मदाह करने वाला युवक से बात करती पुलिस। संव
नगीना। तहसीलदार पर जमीन का गलत दाखिल-खारिज करने का आरोप लगाते हुए एक परिवार ने छोटे बच्चों के साथ उनके कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार पर पेशकार के माध्यम से करीब 70-70 हजार की रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए। बाद में पुलिस के शांतिभंग के चालान पर एसडीएम ने आरोप लगाने वाले परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सरायमीर निवासी आदिल अब्बास, शाहनवाज हैदर, कमर हैदर व अली अब्बास अपने परिवार की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तहसीलदार कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने उनकी बैनामाशुदा जमीन का तहसीलदार पर गलत दाखिल-खारिज करने का आरोप लगाया। कहा कि पेशकार के माध्यम से तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने 70-70 हजार रुपये की रिश्वत ली। इसके बावजूद गलत निर्णय दिया। परिवार के लोग पहले तहसीलदार के कक्ष में तथा बाद में कार्यालय के बाहर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौका देखकर अली अब्बास ने अपने ऊपर पेट्रोल डालते हुए आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़कर थाने ले गई। उनका शांति भंग में चालान कर एसडीएम आशुतोष जैसवाल की कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम ने अली अब्बास, गुलरेज व दो महिलाओं को जेल भेज दिया गया है जबकि एक महिला को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed