फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of beating up a washing center operator and robbing him of Rs 32,000

Meerut News: वॉशिंग सेंटर संचालक की पिटाई कर 32 हजार लूटने का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating up a washing center operator and robbing him of Rs 32,000
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में गगोल रोड पर रविवार रात आधा दर्जन युवकों ने कार वॉशिंग सेंटर संचालक की पिटाई करके जेब में रखे 32 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी केमरों की फुटेज चैक की जिसमें युवक पिटाई कर भागते दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन

गगोल गांव निवासी शाहरुख की गगोल रोड पर अक्षरोंडा मोड के पास कार वॉशिंग सेंटर है। शाहरुख के अनुसार रविवार रात आठ बजे वह गैराज बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन युवक उसके पास पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने उसका पर्स निकाल लिया जिसमे 32 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि रविवार रोत गगोल रोड पर कुछ युवकों में विवाद हुआ था, लूट का आरोप गलत है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed