फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of attack on businessman injured in encounter

व्यापारी पर हमले का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of attack on businessman injured in encounter
परीक्षितगढ़। लूट के विरोध में गुड़ व्यापारी को गोली मारने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना के मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने बहरोड़ा गांव में दबिश देकर दबोच लिया।
विज्ञापन

नगर के गुड़ मंडी निवासी व्यापारी सुनील गुप्ता 20 नवंबर को अपने घर से दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाश गोली मारकर फरार हो गए थे। गुड़ व्यापारी के ममेरे भाई संजय सिंघल एडीजी स्थापना लखनऊ हैं। रविवार शाम एसओजी व थाना पुलिस ने मध्य गंगनहर बढ़ला मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच गुड़ व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाश बाइक से परीक्षितगढ़ आते दिखाई दिए। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। मुठभेड़ में ग्राम ललियाना निवासी खुशनूर पुत्र अच्छू उर्फ फारूख पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि दूसरा साथी फराइम पुत्र इसलाम निवासी थाना किठौर ग्राम बहरोड़ा फरार हो गया था। रात करीब ढाई बजे ग्राम अलमगीरपुर बढ़ला के जंगल में पुलिस ने एक ईख के खेत की घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से फराइम घायल हो गया। पुलिस को उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व दो खोखे मिले। वहीं पुलिस ने सोमवार सुबह घटना के मास्टर माइंड ग्राम बहरौड़ा निवासी आसिफ उर्फ मोटा के घर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कल पुलिस को सम्मानित करेगा संयुक्त व्यापार संघ
चेयरमैन अमित मोहन टीपू, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने कहा कि व्यापारी पर हमले के आरोपियों पर कार्रवाई करने पर पुलिस बधाई के पात्र है। जिसके चलते नगर के संयुक्त व्यापार संघ बुधवार को सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह, थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र एवं पुलिस पार्टी को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed