फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of abducting a young woman and attempting to forcibly convert her religion and marry her sent to jail.

Meerut News: युवती का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह के प्रयास का आरोपी जेल भेजा

Wed, 29 Jul 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of abducting a young woman and attempting to forcibly convert her religion and marry her sent to jail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह के उद्देश्य से ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 27 जुलाई की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव का ही आरोपी मोहम्मद कैफ उनकी भतीजी को जबरदस्ती ले जाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। पीड़िता ने बताया कि ई-रिक्शा चालक आरोपी वर्ष 2022 से उस पर बुरी नीयत रखता था और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी उसे बस से राफन गांव के पास ले गया और फोन पर मौलाना से निकाह कराने की बात कह रहा था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के प्रयास, ब्लैक मेलिंग, मारपीट और धर्म परिवर्तन के प्रयास की आदि अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। मंगलवार देर शाम पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed