फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused in bike theft case nabbed within 24 hours; bike recovered.

Meerut News: 24 घंटे में बाइक चोरी का आरोपी दबोचा, बाइक बरामद

Sat, 19 Sep 2026 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Accused in bike theft case nabbed within 24 hours; bike recovered.
खरखौदा पुलिस द्वारा पकड़ा गया बाइक चोर (पुलिस)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, खरखौदा के मोहल्ला ब्लाक रोड वार्ड नंबर-11 निवासी शिवशंकर की नई मोटरसाइकिल शुक्रवार रात चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हापुड़-मेरठ मार्ग से मंदिर वाले लिंक रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान सलमान निवासी कांच का पुल, गली नंबर-18, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed