{"_id":"6afc67cac7ce8dabbb0e22d5","slug":"accused-her-husband-of-opening-fire-in-the-middle-of-the-market-meerut-news-c-72-1-mct1011-162904-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति पर बीच-बाजार फायरिंग करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति पर बीच-बाजार फायरिंग करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
सास पर तेजाब से भरी बोतल फेंकने का भी आरोप, पुलिस की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे से घरेलू सामान खरीदकर बेटे के साथ घर लौट रही महिला ने पति पर पिस्टल से फायरिंग करने व सास पर तेजाब की बोतल फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो महीने बाद पति हरीश पाल समेत 6 आरोपियों पर जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शास्त्रीनगर निवासी शिल्पी पाल ने सोमवार को लोहिया नगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब आठ बजे वह अपने बेटे के साथ हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रही थी। हापुड़ रोड पर अब्दुल्ला रेजीडेंसी के सामने पति हरीश पाल, सास जगरोशनी पाल और ननद पूनम, पुनीता, ममता व कामिनी ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि सभी बेटे को बहलाकर अपने साथ दिल्ली ले जाने लगे। विरोध करने पर पति ने पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली से वह बाल-बाल बची। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद सास ने तेजाब की शीशी निकालकर उस पर फेंकी और चेहरा खराब करने की धमकी दी। हालांकि, वह तेजाब की चपेट में आने से बच गई। अन्य आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-धर्म परिवर्तन का दबाव और दहेज मांगने का आरोप
शिल्पी का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। पति के ईसाई धर्म में आस्था रखने की बात कहते हुए उसे भी धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा गया। इन्कार करने पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के ताने देकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल वाले कार और दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -