{"_id":"67a91303981eee833f03b57e","slug":"accused-father-in-law-arrested-in-nargis-murder-case-sent-to-jail-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106981-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नरगिस हत्याकांड में आरोपी ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नरगिस हत्याकांड में आरोपी ससुर गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला शियाबाग कॉलीनी में विवाहिता नरगिस की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर सलमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। अभी चार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
20 जनवरी को मोहल्ला शियाबाग निवासी नरगिस (23) पुत्री इरशाद की फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता के पिता इरशाद निवासी गांव निराना थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर ने मृतका के पति गुलबहार, ससुर सलमुद्दीन, देवर नईम, सास समीना, नंद तमन्ना, नंदोई सुहैल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपियों ने नरगिस से दहेज की मांग की थी। इस कारण आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। गुलबहार बीते 19 जनवरी को उसे मायके से लेकर आया था। इसके अगले दिन फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी ससुर सलमुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नईम को जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।