{"_id":"62b360a0f911e43be41b64f4","slug":"accused-father-and-brother-have-been-sent-to-jail-in-syama-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Murder: सायमा की हत्या के मामले में पिता और भाई को भेजा जेल, खौफनाक थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Murder: सायमा की हत्या के मामले में पिता और भाई को भेजा जेल, खौफनाक थी वारदात
Thu, 23 Jun 2022 12:05 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:05 AM IST
सार
सायमा हत्याकांड के मामले में आरोपी पिता और भाई को जेल भेज दिया गया है। महिला की खौफनाक तरीके से हत्या की गई थी।
विज्ञापन
सायमा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट के श्याम नगर में बसपा नेता दिलशाद शौकत के मकान में किराए पर रह रही तलाकशुदा महिला सायमा (35) की हत्या के आरोपी पिता असलम और चचेरे भाई जुबैर को न्यायालय में पेश किया गया। बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों ने उसके सिर से सटाकर गोली मारी थी। महिला के कई लोगों से संबंध के शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
श्यामनगर गली नंबर-3 निवासी सायमा अपने दो बेटियों लाइबा और कुलसुम के साथ यहां रहती थी। मंगलवार सुबह पांच बजे पिता असलम और चचेरे भाई जुबैर पहुंचे और तमंचे से सटाकर सायमा को गोली मार दी। पुलिस की जांच में पता चला कि सायमा के कई लोगों से संबंध के शक और बदनामी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।