{"_id":"6a3ab9bbece0f7c4b9099e69","slug":"accused-arrested-for-raping-a-woman-after-drugging-her-and-recording-a-video-of-the-act-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107684-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत एक कस्बे में महिला के साथ विश्वासघात कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने मंगलवार को थाना जानी में तहरीर दी। आरोप लगाया गया कि आरोपी सनी ने उसे अपने विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपी ने मिठाई और कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को खिला-पिला दिया। जब पीड़िता बेहोशी की हालत में आ गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बना लिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी सनी लगातार उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने के साथ-साथ पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जानी पर आरोपी सनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के मात्र एक घंटे के भीतर वांछित आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -