फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for forcibly taking away child from woman

महिला से जबरन बच्चा छीनकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for forcibly taking away child from woman
मेरठ। देहली गेट पुलिस ने महिला को तमंचे से आतंकित कर डेढ़ वर्षीय बच्चा छीनकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मकसूद अली का चौक निवासी रूकसार ने दो जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। लोहियानगर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज है। एक जून को उसका पति तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आया और तमंचा दिखाकर डेढ़ साल के बेटे शाईन को जबरन छीनकर ले गया। यह घटना सीसीटीवी दिख रही थी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को इस मामले में आरोपी साकिब उर्फ राजा निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


---
जिला बदर शाहरूख उर्फ भोला गिरफ्तार

मेरठ। कोतवाली पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर किए गए कुख्यात शाहरूख उर्फ भोला को हापुड़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 25 अप्रैल 2025 को छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बाद भी वह जिले में चोरी छिपे रह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हापुड़ रोड आरएम अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन



---
तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
मेरठ। देहली गेट थाना पुलिस ने सोमवार को पूर्वा फैय्याज अली निवासी शुऐब उर्फ खलीफा को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed