फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of threatening a young man out for a morning walk by brandishing a pistol.

Meerut News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

Mon, 31 Aug 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Accusation of threatening a young man out for a morning walk by brandishing a pistol.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले आशीष मलिक ने चार युवकों पर रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट के पास रास्ता रोककर पिस्टल तानने, धमकाने और सड़क पर दंड-बैठक लगवाने का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।

गढ़ रोड स्थित अजंता कॉलोनी निवासी आशीष ने बताया कि सोमवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। रिंग रोड एक्सटेंशन में रेस्टोरेंट के पास पहुंचने पर कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उस पर पिस्टल तानकर धमकाया और सड़क पर दंड-बैठक लगवाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार पिछले तीन दिनों से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। तीन दिन के अंदर यह दूसरी घटना है। घटना के बाद पीड़ित चौकी पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम जांच में मामला झूठा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed