{"_id":"6a970b574370647ba1077241","slug":"accusation-of-molesting-a-teenage-girl-mother-threatened-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105383-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, मां को दीे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, मां को दीे धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की एक कॉलोनी निवासी महिला ने भीमनगर कॉलोनी के एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी धमकी देता है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि सोमवार शाम वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ बाजार से घरेलू सामान खरीदने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में भीमनगर कॉलोनी निवासी युवक मोटरसाइकिल से उनका पीछा करते हुए पहुंचा। महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। बेटी और महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन