{"_id":"6a8c7b0a977057174a0a5372","slug":"accusation-of-misappropriating1620-lakh-under-the-pretext-of-a-plot-meerut-news-c-72-1-mct1011-158275-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लॉट के नाम पर 16.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लॉट के नाम पर 16.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा अब्बू अबरार अहमद ने पूर्व पार्षद समेत तीन लोगों पर प्लॉट के नाम पर 16.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अबरार अहमद ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने वर्ष 2018 में बजौट गांव में 300 वर्ग गज का प्लॉट 16.20 लाख रुपये में पूर्व पार्षद व एक अन्य युवक से खरीदा था। जमीन के बैनामा के समय पता चला कि जमीन किसी ओर के नाम है। आरोप है कि प्लॉट की रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी। मामले की शिकायत लोहियानगर थाने में की थी। वहां आरोपी ने लिखित फैसलानामा करते हुए रकम के बदले जमीन देने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी उसे लगातार टालमटोल किया जाता रहा। 23 अगस्त को जब वह अपनी जमीन के संबंध में आरोपी के पास पहुंचा तो उसने जमीन की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।