फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of demanding 50 lakh and assaulting a doctor.

Meerut News: चिकित्सक से 50 लाख रुपये मांगने और मारपीट करने का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Accusation of demanding 50 lakh and assaulting a doctor.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद चुंगी स्थित न्यू ग्रीन मार्केट में क्लीनिक के बाहर एक चिकित्सक के साथ मारपीट करने और 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। सरधना थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आरोपी पिछले एक महीने से उन्हें परेशान कर रहा था और रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था।

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी डॉ. शादाब राणा का कालंद चुंगी के पास दीपक सिनेमा के पीछे न्यू ग्रीन मार्केट में क्लीनिक है। उन्होंने तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर नाहली गांव निवासी आरोपी युवक क्लीनिक के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी उनसे 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी पूरी घटना कैद हुई है। डॉक्टर ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सरधना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed