फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accountant who shot his wife sent to jail; report for cancellation of arms license submitted.

Meerut News: पत्नी को गोली मारने वाला लेखपाल जेल भेजा, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी

Mon, 15 Jun 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Accountant who shot his wife sent to jail; report for cancellation of arms license submitted.
नोट: संभल के लिए भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------------
- घरेलू विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से किया था फायर, महिला का अस्पताल में उपचार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की मधुर एनक्लेव कॉलोनी में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी सरिता को गोली मारने के आरोपी लेखपाल अजय कुमार नैन को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल पहले ही कब्जे में ले ली थी। अब आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उधर, घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
रविवार रात करीब 10:30 बजे मधुर एनक्लेव निवासी अजय कुमार नैन और उसकी पत्नी सरिता नैन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान गुस्से में अजय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली सरिता के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसका उपचार शुरू किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय नैन को मौके से ही हिरासत में लेकर लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस का खोखा बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी अजय कुमार नैन संभल जनपद में लेखपाल के पद पर तैनात है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त शस्त्र जब्त कर लिया गया है तथा उसके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed