{"_id":"617115e653c28a36b742d41e","slug":"accident-two-youths-died-after-speeding-car-collided-with-roadways-bus-in-meerut-s-daurala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: मेरठ के दौराला में रोडवेज बस से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: मेरठ के दौराला में रोडवेज बस से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत
Thu, 21 Oct 2021 12:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:55 PM IST
सार
मेरठ के दौराला में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार राजस्थान रोड़वेज की बस से टकराने के बाद कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार रोडवेज बस के कार के टकराने पर हुआ, जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक रुड़की व कुशीनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरिद्वार से मेरठ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार गुरुवार देर रात दौराला के सामने गलत साइड से राजस्थान से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जाम से मिलेगी राहत: मेरठ में बनेंगी 50 पार्किंग, 34 के लिए जगह फाइनल, तीन जोन में बांटा शहर
विज्ञापन
बाल बाल बचे बस यात्री
दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में 47 सवारी थीं, हालांकि किसी को भी कोई चोट नही आई। वहीं सूचना पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
मृतकों के नाम आशु (22) निवासी रुड़की हरिद्वार, महेश शुक्ला पुत्र नागेंद्र शुक्ला (22) निवासी खड्डा कुशीनगर बताया गया है, जबकि घायल चालक का नाम जगदीप पुत्र जसविंद्र गुरुदेव निवासी सिरचण्डी रुड़की रोड हरिद्वार बताया है। हिरासत में लिए गए बस चालक मोहित एम ठाकुर पुत्र मोती ठाकुर निवासी गुजरात है।