फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident on Eid in Meerut, atmosphere of grief in family due to death of father and son

दर्दनाक: मातम में बदलीं ईद की खुशियां, बाप-बेटे की टूट गईं सांसें, मां-बहन और पत्नी हुई बेसुध, खौफनाक था हादसा

Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ में ईद के दिन हुए दर्दनाक हादसे के बारे में सुनकर हर कोई सहम उठा। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। वहीं, बाप-बेटे की मौत की खबर घर पहुंची तो चीत्कार मच गया। रोते-रोते अमन की मां-बहन और पत्नी बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
Accident on Eid in Meerut, atmosphere of grief in family due to death of father and son
गमजदा परिजन और मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मातम में बदली ईद की खुशियां, परिवार में मचा चीत्कार
परिवार में ईद की तैयारियां पूरी हो गईं थी। अमन ने अपने दोस्तों को दावत पर बुला रखा था। पिता युसूफ के साथ वह फैक्टरी से काम करके सुबह को जल्दी घर के लिए निकला, लेकिन बीच में मौत ने झपट्टा मार दिया। पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव घर पहुंचे तो चीत्कार मच गया। हर किसी की रुलाई फूट पड़ी। परिजनों की हालत देखकर हर कोई यही कह रहा था कि अब कैसे परिवार का गुजारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युसूफ के एक बेटी गुनगुन और बेटा अमन था। युसूफ और अमन ही परिवार में कमाने वाले थे। अमन की शादी तीन साल पहले फरजाना से हुई थी। अमन के दो साल की बेटी अरीबा और छह महीने का बेटा जोयान है। पिता-पुत्र की मौत की सूचना घर पहुंची तो चीत्कार मच गया। अमन की मां जरीना, बहन गुनगुन और पत्नी फरजाना बेसुध हो गईं। उनका विलाप देखकर हर कोई यही कह रहा था कि परिवार को पालने वाले दोनों लोग चले गए, अब घर का क्या होगा।

विज्ञापन

इस दौरान अमन की मां बार-बार बस यही कह रही थी कि ईद के दिन हमारा तो सबकुछ लुट गया। दोनों मासूम बच्चों को देखकर हर आंख नम हो गई। किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि पीड़ितों को ढाढ़स बांधाएं तो कैसे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का दफीना कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा डीसीएम
हादसे से कुछ ही दूरी पर आगे पेट्रोल पंप है। फरजाना के भाई काशिफ ने बताया कि लोगों ने हादसे का जो समय बताया है, उसके बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में डीसीएम जाता नजर आ रहा है। ऐसे में इसी डीसीएम से हादसा हुआ है। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि शॉप्रिक्स चौराहे और सुपरटेक पामग्रीन के गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। डीसीएम का नंबर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग

बिजली बंबा बाईपास पर दौड़ते हैं तेज गति से वाहन
बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों की कोई स्पीड लिमिट तय नहीं है। यही कारण है कि यहां पर तेज स्पीड से वाहन दौड़ते हैं। शॉप्रिक्स मॉल से आगे चलते ही सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी है, यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां से काफी आवाजाही रहती है, ऐसे में यहां पर भी तेज स्पीड की वजह से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पहले यहां पर ट्रैफिक पुलिस ने अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनवाए थे लेकिन वे अब हट चुके हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को बिजली बंबा बाईपास पर इसको लेकर देखना होगा। 

यह भी पढ़ें: EID: नमाज पढ़ने को लेकर बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, हाथापाई की आई नौबत, नारेबाजी की तस्वीरें

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि निरीक्षण कर यहां पर व्यवस्था बनवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed