नेशनल हाईवे पर ऐक्सीडेंट, सिपाही समेत चार की मौत, कई लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे एनएच-58 पर बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। डाबका गांव के पास पुलिसकर्मियों ने एक स्कार्पियो कार को चेकिंग के लिए रोका तो पीछे से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मौके पर एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दिल्ली के दम्पति, कंकरखेड़ा थाना के एक सिपाही और इक्को कार चालक सहित चार की मौके पर ही मौत गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जिनकी मौके पर मौत हो गई पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि एक घायल सिपाही की हालत भी नाजुक बताई जा रही हैं। इसके अलावा स्कार्पियो कार सवार समेत चार लोग घायल हैं। जिस दम्पति की मौत हुई है। उसके दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल है। उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। सुधीर रस्तोगी पुत्र सुरेश रस्तोगी निवासी गीता कॉलोनी थाना दिल्ली सदर। इनकी पत्नी का नाम मीनू रस्तोगी है। इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। अभी घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/