फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident meerut

पेड़ से टकराकर पलटी स्कूल बस, 40 बच्चे घायल

Sat, 27 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 27 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
accident meerut

तेज रफ्तार स्कूली बस दौलतपुर-रार्धना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर पेड़ से टकराकर पलटने से 40 बच्चे घायल हो गए। ब्रेकर पर एक्सीलेटर टूटने से बस बेकाबू हो गई थी। करीब 23 बच्चों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें अफरातफरी के बीच निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के जिम्मेदार और लापरवाह बस चालक का भी पैर टूट गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दौलतपुर गांव स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल की बस पीबी-10 आर-9516 शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने के बाद करीब 40 बच्चों को लेकर चली थी। बस में ज्यादातर बच्चे भाजपा विधायक संगीत सोम के गांव मोमिन फरीदपुर के रहने वाले हैं। बस जैसे ही अक्खेपुर गांव के निकट स्थित इंटर कॉलेज के सामने पहुंची तो ब्रेकर पर एक्सीलेटर टूटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकराकर पलट गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


मदद के लिए दौड़े ग्रामीण
बच्चों की चीख पुकार और बस की हालत देखकर आसपास के लोग बच्चों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर अक्खेपुर गांव के ग्रामीणों के अलावा पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। बच्चों को बस की खिड़की और शीशे तोड़कर निकाला गया। तब तक कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सभी बच्चों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को सरकारी अस्पताल तो कुछ बच्चों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार घायल हुए बच्चों की उम्र तीन साल से लेकर 13 साल तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मम्मी-पापा हमें बचा लो’
सीएचसी में हर तरफ चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल था। खून से लथपथ घायल बच्चे बस यही चिल्ला रहे थे कि मम्मी-पापा हमें बचा लो। इस दौरान कृपाओं की माताओं के अस्पताल से भी चिकित्सक सीएचसी पहुंचीं और बच्चों का उपचार कराने में मदद की। सूचना पर भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी पहुंचकर इलाज की व्यवस्था कराई।

प्रबंधक का दावा
इस संबंध में स्कूल प्रबंधक सोमवीर सिंह का कहना है कि ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस को साइड मारी थी। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हुई थी। जिसमें फरीदपुर मोमिन निवासी बस चालक गुलशन भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, इंस्पेक्टर सरधना सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। चालक से पूछताछ की जाएगी।


ये बच्चे हुए घायल
सरधना। शैली (12) पुत्री लोकेश, नेहा (8) पुत्री लोकेश, आर्यन (7) पुत्र जोगेंद्र, वंश (6) पुत्र गुलाब, कोमल (5) पुत्री लोकेश, अंश (8), वंश (6) पुत्र संदीप, खुशी (10) पुत्री प्रदीप, अंकित (8) पुत्र गुलाब, सोहन (10) पुत्र जोगे, शानू (4) पुत्र संदीप, मनु (4) पुत्र सुंदर, पार्थ (4) पुत्र संदीप, प्रिया (4) पुत्री संदीप, प्रशांत (7), प्रिंस (7) पुत्र सोनू, कार्तिक (8) पुत्र सोनू, खुशी (9) पुत्री दीपक, आकाश (14) पुत्र मनोज, निशा (4) पुत्री नीरज, पिनात (10) पुत्र मेनपाल, हिमांशु (7) पुत्र गजेंद्र्र अंशु, दीपिका समेत 23 बच्चे गंभीर हालत में सीएचसी लाए गए। आकाश, रोहन, खुशी, दीपिका, मनु, हिमांशु, शैली, आदित्य व क्षमा को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जबकि कई परिजन अपने बच्चों को अलग से निजी अस्पतालों में ले गए। जबकि 18 बच्चों को कैलाशी हॉस्पिटल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed