{"_id":"d3ed1a235761dff882b8d0ab96bcf88b","slug":"accident-meerut-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर भट्ठे के निकट बाइक सवार दो युवकों की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें समाजवादी एंबुलेस ने मवाना के सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम मौड़ खुर्द निवासी विचित्र शर्मा (35) पुत्र कांति शर्मा किसान था। वह अपने साथी साथी पप्पन पुत्र ईश्वर सिंह शनिवार को बाइक पर सवार होकर बहसूमा आ रहा था। रास्ते में मुख्य मार्ग स्थित सदरपुर भट्ठे के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बहसूमा समाजवादी एंबुलेस ने घायलों को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं इलाज के दौरान विचित्र शर्मा की मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। वहीं, उसके चाचा पिंटू ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बेरोकटोक दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
मौड़खुर्द के प्रधान धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी राजेंद्र सिंह टिकौला और बहसूमा के गजे नागर ने बताया कि मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन टिकौला और मवाना शुगर मिल के लिए गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही रोक नहीं लगाई तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। उन्होंने थानाध्यक्ष का पत्र भी सौंपा। यहां आफताब अल्वी, जयबीर सिंह अहलावत, सुभाष छोकर, राजू चपराना, वीरेंद्र नागर, जोगेंद्र सिंह विधुड़ी, सुनील कुमार आदि रहे।