{"_id":"bcb703212709d89a494b3378a3f9d70d","slug":"accident-meerut-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो वाहनों के बीच फंसे क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो वाहनों के बीच फंसे क्लीनर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 20 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित वलीदपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार रात एक कैंटर में पीछे से आ रही टाटा 409 ने टक्कर मार दी। जिससे कैंटर आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई। जिससे कैंटर का शीशा साफ कर रहा क्लीनर दोनों वाहनों के बीच फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर के गाजीपुर सिकंद्राबाद निवासी बिजेन्द्र पुत्र हुकुम सिंह (35) कैंटर पर क्लीनर था। वह अविवाहित था। बताया कि चालक सतेंद्र और क्लीनर बिजेन्द्र बृहस्पतिवार रात कैंटर लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहे थे। हाईवे पर वलीदपुर गांव के निकट एक ढाबे के पास उन्होंने कैंटर रोक दी। उनकी गाड़ी के आगे एक अन्य वाहन भी खड़ा था।
विज्ञापन
बिजेंद्र कैंटर का शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही टाटा 409 के चालक ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कैंटर आगे खड़े वाहन से टकरा गई। जिससे शीशा साफ कर रहा बिजेन्द्र दोनों वाहनों के बीच में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आगे खड़े वाहन को चालक लेकर फरार हो गया। वहीं, टाटा 409 का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक बिजेन्द्र के भाई सुरेन्द्र ने दौराला थाने में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर परशुराम का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।