फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident : kaohram in the family by the death of a soldier

हादसा: फौजी की मौत से परिवार में कोहराम, छुट्टी बढ़वाने गया था सैनिक

Fri, 08 Dec 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 08 Dec 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Accident : kaohram in the family by the death of a soldier
हादसे में चकनाचूर हुई कार - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर जड़ौदा के पास बुधवार की रात कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। कार चालक फौजी और उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल में फौजी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


पढ़ें : हादसे में दंपति की मौत से परिवार में मचा कोहराम, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी विकास शर्मा (32) की तैनाती मेरठ कैंट में वायरलेस विभाग में थी। वह छुट्टी पर अपने घर पर आया हुआ था। बुधवार को वह अपने साथी इंदिरा कालोनी निवासी मनोज के साथ स्विफ्ट कार से मेरठ कैंट में छुट्टी बढ़वाने के लिए गया गया। बुधवार की रात दोनों मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। हाईवे पर जड़ौदा के निकट मंसूरपुर शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस जा रहे किसान अपनी खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आपस में एक दूसरे से आगे निकालते हुए चल रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे जा घुसी। हादसे में विकास और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रोली को कब्जे मेें ले लिया। मृतक के भाई आकाश ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed